रविवार, 4 जुलाई 2010

तेरे माया-राज में

*
मइया, तेरे राज मे चील -बिलौटे, शेर .
खूसट खडे नमन करें ,करते रहें अहेर !
क्या होगा अंजाम इसका बाद में ?
*
टुकडखोर आशीष दें ,पाकर फेंके अंश,
गद्दी सदा बनी रहे ,चले सदा यह तंत्र !
अकल चर रही घास ,तेरे राज मे !
*
करे न कोई काम पा सरकारी नौकरी ,
ये हाकिम -हुक्काम ,चिपके जैसे जोंक री !
सभी कागजी काज, तेरे राज में !

मुख पर राम रचे हुये,दबा बगल में ईंट !
सीना ताने घूमते ,चोर उचक्के ,नीच !
है ईमान हराम तेरे राज मे !

हसरतें --

*बड़ी शिकायत है मुझे बड़ा दुख है ,
पति से कहा मैने -
'माँ-बाप ने कैसा लड़का ढूँढा मेरे लिये!
'क्या देखा तुम में ,तुम्हारी डिग्रियाँ ,नौकरी!
अरे इस सब से क्या मिला मुझे ?
किसी लालू जैसे से ब्याहते तो आज मै भी
कहीं की मुख्यमंत्री होती ! '
*
पति ने बड़ी ठण्डी साँस छोड़ी -बोले -
'मेरी भी हसरत मन-की-मन में रह गई १
तुम जैसी पढी-लिखी बीवी पल्ले पड़ गई १'
'क्या मतलब 'आँखें तरेर कर पूछा मैंने १
बोले-'काश राबड़ी जैसी पत्नी होती ,
जब चाहता रसोई मे घुसा देता
जब चाहता अपनी जागीर का मुख्य-मंत्री बना देता १
जहाँ कहता अक्षर-अक्षर जोड़ दस्तखत करती,
हमेशा मुंह बाए मेरा मुँह तकती !
*
बड़ी कुण्ठित हूं मै ,
सच्ची मैने बेकार पढ़ा-लिखा !
पढ़-लिखकर हमलोग अपनी ही लुटिया डुबोते हैं ,
सोचते हैं , समझते हैं ,रोते हैं!
इसलिए कुछ जानने की
समझने की बूझने की कोशिश मत करो ,
यह तो संज्ञेय अपराध है !
बोलो ,पर बिना समझे-बूझे,
क्योंकि अपना ही राज है १
चिल्लाओ ,चीखो ,छीनो ,झपटो ,मारो-काटो ,
तुम सक्रिय कहाओगे और देश की रेलगाड़ी
फूलन-सुन्दरी की तरह जहाँ चाहोगे रुकवाओगे!
*
जो बड़े को हाँके वही ताकतवर है ,
अक्ल छोटी होती है ,
भैंस बहुत बड़ी.
सौ मूर्खों को एक डण्डे से हांके वही कद्दावर है !
हमारे भेड़-तन्त्र मे एक के पीछे सारा रेवड़ चलता है ,
पीछे-पीठे सारा देश चलता है १
भैंस पर बैठो ,हाँक ले जाओ , छोड़ दो पानी में
और शान से कर्णधार बन ,
जा बैठो देश की राजधानी में !
*

सोमवार, 19 अप्रैल 2010

एक -चित्र

*
भोर भयो ,दुलहिन निकरि गई भुरहरे ही
पति सोवत रहे दिन चढ़े उजारे लौं ।
जेठ ननदोई सबै अंगना बिराज रहे
न्हाय-धोय दुलहिन आय गई रसुइया मां!
*
लाल लाल चुनरी सितारन से टँकी जाकी ,
किरन किनारी की आनन पे छाय रही,
बैठि गई जिठनी के तीर आय चउकी पे
भाल लगी बिंदिया कइस मोहिनी सी डारि रही!
*
कहाँ गयो सारो ननदोई पुकारि रहे
अबहूँ न नींद खुली दिन चढ़ि आयो है
सोयो सो लरिका अँगड़ात- जमुहात भयो
बाहर निकरि अँगना में आय ठाड़ो है !
*
भइया मुँह दबाये हँसैं ,जीजा को अट्टहास
छुटका मुसकाय मौन तकै जात सामुने ,
औंचक सो भौंचक सो समझ न पायो कुछू
ठाड़ो चकरायो कहा रच्यो इहाँ राम ने ।
*
भाभी निकरि आई रसोई से हँसी से भरी-
'कुर्ता पे छाय रहे सेंदुर के दाग रे
अइना में जाय रूप आपुनो निहार लेहु
मुख दिखात घड़ी जइस बारह बजाय के.'
*
गूँजी समवेत हँसी, कमरा में भागि गयो
कौन परे फालतू इहाँ की खुराफात मं
नयो -नयो पति भकुआयो सो रहे चुप्प
छेड़ रहे सिगरे इहाँ तो बात-बात में !
*

शुक्रवार, 26 मार्च 2010

हमको क्या करना

*
हमको क्या करना .
भरने दो उसकी बारी है ,
सही-ग़लत जो हो ,
अपने को क्या फ़र्क पड़ेगा ,
खा-पी ले और सो !
जब हम पर आये देखेंगे ,
व्यर्थ यहाँ फँसना.!
*
हम काहे को पड़ें बीच में ,
औ विरोध झेलें
पड़े बीच में काहे
जिस पर आई वो झेले
जिस करवट से ऊँट रहे
बस दे दो मत अपना
*
कोई बढ़े-चढ़े क्यों आगे ,
दुनिया के चक्कर ,
हज़म न कर पायेगा कोई ,
देगा ही टक्कर .
देख तमाशे सबके ,
बस सिर बचा रहे अपना
*
सबसे मीठा बोलो ,
चाहे सच चाहे झूठा ,
अपना काम निकालो
चाहे टेढ़ा या सीधा .
सारे प्रश्न दफ़ा कर
चाहे जैसे मौज मना
*
कोऊ भी नृप होय ,
हमें का होवेगी हानी ,,
अपनी ढपली बजा,
यही नुस्खा है लासानी

अपना मतलब पुरे ,
और फिर हमको क्या करना!

रविवार, 28 फ़रवरी 2010

नचारी - होरी के हुरंग में..

*
होरी के हुरंग में देखोई सारदा को रूप
सारी सुपेद सारी कइसन रँगाय गई .
पुस्तक के आखरन पे छायो अबीर,
सेत सतदल की पाँखुरी गुलाल सों छिटाय गईं,
*
ढोल बजे ढम-ढम ,मँजीरन की झमक-गमक,
चंदन परि पाँखुरी पलास लिपटाय गई.
पुस्तक बहावन की बात करत रहे ताकी ,
अटपटी बानी पे खुदै बानी रिझाय गईं.
*
बीना के तारन पे बजन लाग लोक- राग ,
सुर की तरंग मंत्र-गान बिसराय गई.
बहिनी पे रंग, आँख फारि देखि रहे संभु,
चूकीं न भवानि ननदी को बोल मारि गईं -
*
'बनी बड़ी कुमारी, कलावती अरु ज्ञानमती .
भइया की भांग लगत बहिनी चढ़ाय गईं .
सतगुन की साधिका ह्वै रहैं अविकारी गिरा ,
माधव मदन ऋतु पाय फगुनाय गईं .'
*
गौरा के बोल सुनि बानी मुसकाय रहीं,
मति मारी गई भौजी की, समुझाय को ,
भइया को देखि सकुचाय के कबूल दियो ,
परतिभा की विनती के हठ के सुभाय को .
*
रंगीन चसमा दै दीठ भरमाई अइस
अविकार सदा मोर उज्जर पवित्रता
कामना पुराय तासों इन्द्रजाल रच्यो इहाँ,
सबै अरुझाय गये ,देखि के विचित्रता
*
जेहि ठौर राजें हंसवाहिनी सरस्वती-माँ
तहाँ प्रतिभात रहे मति की समग्रता
निर्मल-धवल सुश्लोक सदा वरदायिनी हे,
छमिहो हमार दोष तीन लोक अर्चिता !

शुक्रवार, 15 जनवरी 2010

को बचाय रे

मास्टर ओंकाल्लाल हिन्दी पढ़ावत में,लिखो कुछू और कुछू और बोल जात रहे
लरिका मुसुकायँ देखें दायें और बायें जबै खैनी धरी हथेली पे ताली दे सजाय के

मल्हार राव एक कारों भुजंग सो हो देखत ही बोलत सनीचर सो दिखात है ।
अउर ई मल्हरवा पाठ कबहुँ याद ना करै अकलै में नाहिं वाके घुसति कोऊ बात है

ओंकाल्लाल की खेनी से पियरे हाथ गदगदी गद्दी सम दनादन कूटे जात हैं ।
दाँतन में खैनी दबाय हड़काय रहे गोल-गोल आँखिन मा गुस्सा मिची जात हैं

गोल-मोल देह ,ऊँची धोती पे सलूका फूले गाल सबै लरिकन में ढब्बू जी कहात हैं
अरे हट काला डूँड सनीचर बज्जर मसान मुख से उचारि रहे मार गुस्साय के

झपाक् झापड़ थप्पड़न का को गिनात रौरा मचात हाय हाय ,हाय हाय बप्पा रें
उछल -उछल चीख रहो कूदि-कूदि जात लरिकन में सोर ढब्बूजी सों को बचाय रे

होई का बखानि के

मालवा की धरती की साँवली -सी माटी को सौंधा संग संग हमार डोलत लगे-लगे
नदियन को उहै जल सूखि नहीं पावत हमार नयना में समायो पिरीत पगे !
जीवन को नेह भरि ,आपुनपो देइ करि अन्न से रची ई देह रचना उहै की है
बोल-चाल रीत-भाँत सहज सुभाव अउर निहछल वेवहार की परतीत भी उहै की है ।
*
लरिकिन के स्कुलन को टोटा रहे तबै हम पढ़े रहे सदा लरिकन के साथ में ।
सबसे ज्यादा नंबर हमारे ही आवत,मानो ना तो पूछ आउ जाइ आस-पास में
लरिकिन के पढ़न को परबंध कहां रहे तबै घरै बैठ जाति पास हुई दर्जा पाँच में
हम तो सातवी किलास पे ही परवेस लियो जामेटरी एलजबरा पढ़े सबै का साथ में
*
मदन लाल इँगलिस को खींच-खींच बोले जौन मुँह में खटास वाके घुलीघुली जात हौ
एक संग्राम सिंग हरी सिंग से कहे कहत रहे टपक सून्द्री बियाह लावेगो बाद को
भँवर सिंग पैरेलल को कहत रहे प्यारे लाल मुस्किल ह्वै जात संग बैठनो किलास में ।
एक बेर संगरमवा पेड़ तरे खड़ो रहे ,तबै ही ततैयन ने झपट्टा मारि घात में .

*
हाय-हाय करि बिलखात भागो चप्पल छोड़ि ,कुरसी के आस-पास कूदै मार चिल्लाय के
मारे दरद मुँह लाल लाल भयो गाल नाक हाथ मूँ पे हू  ततैया डंक छाये के
हाय,हाय,हाय,संगराम बिलखाय ,हरी सिंग छोट भाय कहै कहा करौं माय रे
भागमभाग सब मचाय ,कुछू पावैं ना उपाय तिन्हें कउन समुझाय के कुछू तो बताय रे !
*
ततैया सुभाव ,देखे आव नाहीं ताव ,जौन पावे आस-पास डंक मारि तड़पाये रे !
भंवर सिंग दौर पर्यो  कुप्पी उठाय लायो डारि -डारि घासलेट बिलबिलात गात पे
पीर ना पटाय संगराम चिल्लाय बावलो सो नाच कूद रह्यो चैन परे नाहिं रे
दौरि-दौरि लरिकन के झुंड आय छाय, सबै बन्दरन की नाईं झाँकि आँखि फार-फार के
*
मास्टर के रोके, कोई रुके नाहिं अँधाधुंध भागे सारे छोरे मार हू ते ना डेराय ही
तीनि लरकिनी ,हमार साथ अउर दुइ जनीं ,परमिला औ'सान्ती रहे उहै किलास की
का करैं रुबास आय , हँसी आय,  भाँत-भाँत छोरे घिरेआसपास के सारे किलास के
केहू भाँति रास्ता बनाय निकरि आये, अउर आपुन घरै घुसे जाय तुरत भागि-भागि के ।
*
ई तो एक दिन की कहानी भई ,भइया रे ,
और का बतावैं ,का करिहौ अउर जानि के
कालीसिंध नद्दी और सोनकच्छ कस्बा को
हाल मजेदार पर का होई का बखानि के !