बुधवार, 27 अक्तूबर 2010

विवाह गीत - बन्ना

*
ठाड़े रहियो बनरा ओही गली के किनारे पे
गौरा पूजन हम चौरे पे जइबे ,भौजी के सखियन के साथ ,
पूजन की थारी के रोली अखत धर, तोही का मँगिबे जनम सात,
मिसरी-मखाने परसाद धरि जइबे ,
ठाड़े रहियो ओहि मठिया के पिछाड़े पे
*
माँगन सुहाग भरभुजिन के जइबे ,सखियन के गीत की बहार
अमर सिंदूर का असीस लेइ आइबे तौन होई मंगलचार
नीम तरे चौतरा पे नेक बिलमइबे ,
ठाड़े रहियो बनरा, वा पान-फूल वारे के
*
कुंकुमपत्री धरि के गनेश पहिल पुजिबे,कोई विघन ना होय
बारी कुँआरी ले सातों ही फेरे ,अचल सुहागिन होय
आँचल असीस भरे ओ ही गैल जाऊँगी
अकेल ठाड़े रहियो बनरा, बाहर के ओसारे पे
*
दूब-तेल पूजिवे ,हलदी की छींट डारि ,जइबे माँ के दुआर
उनके परस रूप चढ़े सवायो ,पूरे मन- कामना हमार
कनिया अरघ-जल सींच रही मारग, माथे सुहागिनी की छाँय
देखे रहियो ऊपर के छज्जा के मुँड़ारे से.
ठाड़े रहियो ...
*

गुरुवार, 21 अक्तूबर 2010

बटोहिया -

*
राह तीर पनघट पे गागर को धोय माँज,
सीस साधि इँडुरी ,जल धारि पनिहारिया
पंथी से पूछि रही कौन गाम तेरो ,
तोर नाम-काम कौन, कहाँ जात रे बटोहिया.
*
जनम से चलो जात ,मरण की जातरा पे,
मारग मैं धूप-छाँह आवत-है जात है !
कोई छाँह भरो थान देखि बिलम लेत कुछू ,
कोई थान ,घाम गात ताप अकुलात है !
बेबस चलो जात कोऊ रोके को दिखात नाहीं
मारग पे जात लोग साथ रे बटोहिया !
*
जाने कहां ते ई धरती पे आय पड़्यो
जाने कइस ,जाने कहाँ ,जाने काहे जानो नाहिं
कोऊ नाहीं हुतो, कोऊ जान ना पिछान
खाली हाथ रहे दूनौ आप हू को पहचानो नाहिं
मारो-मारो फिरत हूँ दुनियां की भीर
चलो जात हूँ अकेलो,  कहात हूँ बटोहिया !
*
साथ लग जात लोग ,और छूट जात हैं
नाम मोय नायं पतो ,लोग धर दीनो है
जातरा में पतो कौन आपुनो परायो कौन
सुबेसे चलो हूँ संझा तक गैल कीन्हों है ,
पूछति है बार-बार कौतुक से भरी नार
पथ को अहार ,कहा लायो रे बटोहिया ,
*
माथे धरी पोटली में धर्यो करम को अचार ,
रोटी तो पोय के इहाँ ही मोहे खानी है ।
मोह-नेह भरे चार बोल तू जो बोल रही
ताप और पियास हरि जात ऐसो पानी है
आगे को रँधान हेत करम समेट मीत,
बाँध साथ गठरी में गाँठ दै बटोहिया !
*
राह अनबूझी सारे लोग अनजाने इहाँ ,
आय के अकेलो सो परानी भरमात है
वा की रची जगती के रंग देखि देखि मन
ऐसो चकियायो अरु दंग रहि जात है !
भूलि गयो भान काहे भेजो हैं इहाँ पे ठेल
ओटन को लाय के कपास रे बटोहिया
*
उहै ठौर जाए पे पूछिंगे कौन काम कियो ,
सारो जनम काटि कहो लाए का कमाय के
घड़ा जल पूर सिर , पनिहारी हँसै लागि,
बात को जवाब कइस देहुगे बनाय के .
धोय-माँज मन की गगरिया में नेह पूरि
पल-पल सुधि राख जिन पठायो रे बटोहिया
*